ट्रेंडिगमनोरंजन

वरुण-नताशा के बाद अब इन बॉलीवुड स्टार्स की शादी का है फैंस को इंतजार

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल संग शादी कर ली। दोनों की शादी बहुत ही ग्रैंड तरीके से अलीबाग में हुई। जिसमें दोनों के परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। बता दें कि वरुण और नताशा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस की ये तमन्ना तो पूरी हो गई पर अभी इस लिस्ट में और भी स्टार्स का नाम है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी तक, फैंस कई बॉलीवुड सेलेब्स की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर एक्टर सलमान खान की शादी का लोगों को काफी समय से इंतजार है। सलमान की शादी को लेकर हर कोई बेसब्र है पर एक्टर अभी तक फैंस की इस उम्मीद पर पानी फेरते आए हैं। सलमान फिलहाल यूलिया वंतूर संग रिलेशनश‍िप में हैं। अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की शादी पिछले साल से ही खबरों में छाई हुई है। दोनों 2020 में शादी करने वाले थे, लेक‍िन कोरोना वायरस की वजह से उनकी शादी टल गई।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनश‍िप 2018 से सुर्ख‍ियों में रहा है। काफी समय तक अपने अफेयर पर चुप्पी साधने के बाद आख‍िरकार दोनों ने एक साथ पब्ल‍िक अपीयरेंस देना शुरू किया। पिछले साल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र की अनाउंसमेंट के बाद से दोनों के बीच और नजदीक‍ियां देखने को मिली है। रणबीर ने एक इंटरव्यू में कोरोना की वजह से शादी टलने की बात कह फैंस में और उत्सुकता बढ़ा दी है। अब वरुण-नताशा के बाद फैंस इस साल उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

फरहान अख्तर और श‍िबानी दांडेकर की न्यूयॉर्क में हाथ थामे एक तस्वीर ने सबसे पहले लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद से ही दोनों सेलेब्स अपनी तस्वीरों को सोशल मीड‍िया पर पोस्ट करते आ रहे हैं। दोनों 2018 से रिलेशनश‍िप में हैं. फैंस उनकी शादी का भी इंतजार कर रहे हैं। अरबाज खान संग डिवोर्स के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनश‍िप ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी। अब दोनों सेलेब्स ओपनली अपने रिश्ते पर बात करते हैं, पर शादी को लेकर उन्होंने अभी कुछ कहा नहीं है। फैंस उनकी शादी का भी इंतजार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस तारा सुतार‍िया और उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन की शादी की भी चर्चा है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिलेशनश‍िप को इंस्टाग्राम ऑफ‍िश‍ियल किया था। फैंस तारा की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page