भारत

गणतंत्र दिवस हिंसा : शशि थरूर सहित इन नामी पत्रकारों के खिलाफ FIR

नई दिल्ली – कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में खूब उत्पात मचाया। यहां ट्रैक्टर परेड निकाली गयी थी। परेड के दौरान कई जगहों पर पुलिस और कुछ किसानों के बीच टकराव हुआ। किसानों ने तय रूट का उल्लंघन करते हुए कई जगहों पर बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले दागे।

इस बीच गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लागातार जारी है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने गलत खबर फैलाने के मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन पर राजदीप सरदेसाई, शशि थरूर, मृणाल पांडे और दूसरे आरोपियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है।

इन पर IPC की धारा 153A, 153B, 295A की धराएं लगाई गई हैं। बता दें कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। FIR में लिखा है कि एक बड़ी योजना के तहत दिल्ली हिंसा को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अर्पित मिश्रा परिवार के साथ सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन में रहते हैं।पुलिस को दी गई शिकायत में अर्पित ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा से वो बहुत आहत हुए हैं। इन सबके पीछे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, पत्रकार मृणाल पांडेय, पत्रकार जफर आगा, परेशनाथ, अनन्तनाथ, विनोद के जोश और एक अज्ञात है।अर्पित ने इन सभी पर उपद्रव फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के आधार पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 153A, 153B, 295A 298, 504, 506, 505, 124A, 34, 120B भादंवि व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page