कोरोनाभारत

Coronavirus से बचाव के लिए कौन सा मास्क है सबसे बेहतर, जानें

नई दिल्ली – भले ही कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम हो गया हो, वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी हो इसके बावजूद सुरक्षित रहने की जरुरत है। मास्क और सोशल डिस्टन्सिंग बहुत जरुरी है। बता दें कि कोरोना का नया स्ट्रेन वायरस पुराने संस्करण के मुकाबले आसानी से फैलने में सक्षम है। विशेषज्ञों ने लोगों को अपना फेस मास्क बदलने या बेहतर फेस मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कई विशेषज्ञ लोगों को फिट सर्जिकल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को सर्जिकल मास्के के ऊपर कपड़े से बना मास्क पहनना चाहिए, इसके अलावा कपड़े की कई परतों से बना मास्क भी उचित होगा। विशेषज्ञों के अनुसार लोग अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. टॉम फ्रीडेन के मुताबिक, कपड़े के मास्क के मुकाबले सर्जिकल मास्क पहनना ज्यादा अच्छा है। लोगों को टाइट फिटिंग के साथ सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। वहीं, उन्होंने एन-95 मास्क को इन दोनों मास्क से बेहतर बताया है। उन्होंने सिंगल लेयर मास्क और ढीली फिटिंग का मास्क पहनने वाले लोगों को खासतौर पर यह सलाह दी जो इनका इस्तेमाल करने वाले लोगों और उनके आसपास के लोगों को आंशिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

मास्क खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखे की फेस मास्क लार, थूक के छीटे और नाक से निकलने वाली नमी को बाहर निकलने और हवा में फैलने से रोकते हैं। देखें कि उक्त मास्क आपको कितने लेयर की सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। विशेज्ञषों ने एन-95 को अन्य सभी मास्कों से ऊपर रखा है। जून में द लांसेट में प्रकाशित अवलोकन संबंधी अध्ययनों की समीक्षा के अनुसार सर्जिकल मास्क सबसे छोटे कणों को कम ब्लॉक करते हैं, लेकिन वे सिंगल-लेयर क्लॉथ मास्क की तुलना में अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

विशेषज्ञों ने एन-95 मास्क खरीदते वक्त भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय संस्थान द्वारा स्वीकृत किए गए मास्क पहना ही उचित है। विशेषज्ञों के अनुसार जो मास्क सांस बाहर छोड़ने वाले वाल्व के साथ आते हैं ऐसे मास्कों से लोगों को बचाना चाहिए क्योंकि वे अनफिल्टर्ड हवा छोड़ते हैं और आपके आसपास के लोगों को वायरस से नहीं बचाते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page