खेल

धोनी की बेटी जीवा ने लगाई सब्जी की दुकान, देखें Video

रांची – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने फार्म हाउस में नजर आते है। कभी सब्जियां उगाते तो कभी मुर्गी पालते हुए। हालांकि इस बार यह जिम्मा उनकी बेटी जीवा ने ली है। दरअसल 5 साल की जीवा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा धोनी सब्जी की दुकान लगाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जीवा ढेर सारी सब्जी लेकर बैठी हुई हैं। वहीं, जब साक्षी उनसे पूछती हैं कि तुम ये कहां से लाईं, तो जीवा कहती हैं, ‘बाजार से।’ जीवा धोनी इस वीडियो में सब्जियों को पहचानती नजर भी आ रही हैं। जीवा के वीडियो को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जीवा धोनी का ऑफिशियल एकाउंट है, जिसे करीब 18 लाख लोग फॉलो भी करते हैं। उनके इस एकाउंट को उनकी मम्मी साक्षी और पापा महेंद्र सिंह धोनी हैंडल करते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page