ट्रेंडिगमनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर हुआ रिलीज, देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे


मुंबई –
परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा मीरा कपूर के किरदार में नजर आई हैं। अपने अतीत में खोई मीरा के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे भूलने की बीमारी की वजह से वह याद नहीं कर पाती हैं और पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई है। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी दमदार लग रहा है।

2 मिनट 15 सेकेंड के ट्रेलर में एक कहानी दिखाई गई है। जिसमें मीरा रोजाना एक ट्रेन में सफर करती हैं और रास्ते में एक कपल को देखती हुई जाती हैं जिसे देखकर उन्हें अपने अतीत की याद आती है। मगर एक दिन उस लड़की की हत्या हो जाती है जिसके तार मीरा से जुड़े दिखाए जाते हैं। हत्यारे की तलाश में पुलिस मीरा तक पहुंच जाती है। मीरा को भूलने की बीमारी होने की वजह से कुछ याद नहीं रहता है। उसे कई चीजें याद नहीं आ पा रही है। इसी कश्मकश में परिणीति फंसी दिखाई देती है। फिल्म में परणीति के साथ अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और कृति कुल्हारी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page