मनोरंजन

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट Swami Om का निधन

मुंबई – ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का कुछ देर पहले ही निधन हो गया है। वह बीते कुछ महीनों से बीमार थे, उन्हें तीन महीने पहले कोरोना हुआ था। जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था। अब कुछ देर पहले ही उन्होंने अपने निवास NCR के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है।

बताया जा रहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था। 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वामी ओम के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है।

एक खबर के मुताबिक, उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे। स्वामी ओम का अंतिम अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर में किया जाएगा। स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page