भारत

प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना, ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिजनों से मिलेंगी

रामपुर – गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह की मौत पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं। प्रियंका गांधी के अलावा आज राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी भी उनके परिजनों से मिलने पहुंचेंगे। आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सड़क मार्ग से उनके रामपुर होते हुए डिबडिबा गांव जाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि प्रशासन के पास इसकी अधिकृत सूचना कल तक नहीं थी, ऐसा बताया गया। प्रियंका गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से निकल चुकी हैं। उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला जा रहा है। इस काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू सिंह भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी शामिल है। NH-24 के रास्ते प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जा रही हैं।

गुरुवार को नवरीत सिंह का भोग और अंतिम अरदास है। इसमें शिरकत करने के लिए कई नेता पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के अलावा अन्य कई नेताओं के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ऐसे हुई थी मौत –
ट्रैक्टर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें देखा गया था कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाता है। इस ट्रैक्टर के नीचे नवरीत सिंह दब जाते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण हुई थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page