मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडीज ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर, जानें कीमत

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपने लिए घर खरीद लिया है। इससे पहले वह किराये के घर में रह रही थी। अब वह अपने घर में शिफ्ट हो गई हैं। जैकलीन ने यह घर मुंबई के जुहू में खरीदा है। बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, यह घर पहले प्रियंका चोपड़ा का घर हुआ करता था। ये वही घर है जिसमें साल 2018 में प्रियंका और निक रहा करते थे।

जानकारी के मुताबिक, जैकलीन ने 7 करोड़ रुपये देकर ये घर खरीदा है। यह घर कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है और प्रियंका चोपड़ा यहां निक जोनस से शादी के बाद रहती थीं। इस घर में एक बड़ा लिविंग एरिया है और एक आउटडोर बालकनी भी है।

बता दें कि 2019 में प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स में सैन फर्नांडो घाटी के एक महंगे क्षेत्र एनकिनो में 20 मिलियन डॉलर की एक हवेली खरीदी, जिसकी खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी। ये बेहद शानदार घर है जिसमें मूवी थियेटर, बार, स्विमिंग पूल, बास्केट बॉल कोर्ट, जिम जैसी बहुत सी चीजें हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page