मनोरंजन

ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन, कपूर परिवार में मातम

मुंबई – बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर अब नहीं रहे। मंगलवार को उनका निधन हो गया। इससे पुरे कपूर परिवार में मातम है। बता दें कि राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था।

https://www.instagram.com/p/CLEE5tJgt25/

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page