ट्रेंडिगमनोरंजन

बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों को भूलकर भी न देखें अपने फॅमिली के साथ, वरना हो जायेंगे शर्मसार

मुंबई – आज लोगों में फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर लोग फिल्मों को स्ट्रेसबस्टर को तौर पर देखा करते है। बॉलीवुड में तमाम फिल्में बन चुकी है लेकिन कुछ ऐसी भी है जो विवादों में फंस चुकी है। इसकी ज्यादातर वजह फिल्म का बोल्ड कंटेंट, अभद्र भाषा का प्रयोग या न्यूडिटी रही है।

ऐेसे में फिल्म को बैन कर दिया जाता है लेकिन जब तमाम विवादों के बाद ये रिलीज़ होती है तब तक इनकी अच्छी-खासी पब्लिसिटी हो चुकी होती है। लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा इसे A सर्टीफिकेट मिलने की वजह से कुछ लोग न चाहते हुए भी अपने आपको रोकते है। परिवार वालों के साथ जाना तो दूर की बात है ऐसी फिल्में कभी-कभार आप अपने दोस्तों के साथ भी इन्जॉए कपना पसंद नहीं करते।

बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों को भूलकर भी न देखें अपने फॅमिली के साथ –

ऐतराज – बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर की यह फिल्म बोल्ड सीन और डायलॉग से भरपूर है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी मॉडल का किरदार निभाती हैं, जो एक अमीर व बुज़ुर्ग आदमी से शादी कर उसकी कंपनी में उच्च दर्जे की बॉस बन जाती है। उसी कंपनी में उसका पूर्व प्रेमी काम करता है, जिसके साथ वह फिर से संबंध स्थापित करने की कोशिश करती है।

ग्रैंड मस्ती – रितेश, विवेक, आफताब की तिगड़ी ने मस्ती के जरिए लोगों को हंसाने में कामयाब रही थी। लेकिन ग्रैंड मस्ती ने तो जैसे सारी हदें ही पार कर दी। भले ही आज के युवा ऐसी फिल्मों को पसंद करे लेकिन परिवार के साथ बैठकर तो कतई नहीं।

बी.ए.पास – बी.ए.पास पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें एक लड़के की कहानी बयां होती है। एक ऐसा लड़का जो मजबूरी में प्रोस्टीट्यूशन के जाल में कैसे फंसता है। फिल्म में बोल्ड सीन के साथ कई चौका देने वाले द्रश्य जो मानसिक रूप से भी दर्शकों को परेशान कर सकते है।

गर्लफ्रेंड – मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में तो नहीं की हैं मगर जितनी भी की हैं, वे बेहद इरॉटिक हैं। सेक्स से भरपूर उनकी फिल्म हिस्ट्री में एक गर्लफ्रेंड नाम की फिल्म भी थी। इसमें उनके साथ ईशा कोप्पिकर थीं। लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित इस फिल्म में हॉट एंड स्टीमी सीन के साथ ही ऐक्शन और चालबाज़ी भी भरपूर थी। हालांकि, बोल्ड सीन होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी और लोग बहुत जल्द ही फिल्म और उसकी एक्ट्रेसेज़ को भूल भी गए थे।

मर्डर – इस फिल्म को कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म ने मल्लिका के रूप में बॉलीवुड को एक बोल्ड हसीनी दी वहीं इमरान हाशमी के जरिए बॉलीवुड को पहला सीरीयस किसर। दोनों ने ही बड़ी बेबाकी से बोल्ड सीन दिए है। हॉलिविड की फिल्म अनफेथफुल की रीमेक मर्डर अनुराग बसु द्वारा निर्देशित थी।

ख्वाहिश – बॉलीवुड में एक ऐसा समय भी था, जब लोगों को कंट्रोवर्सी क्वीन मल्लिका शेरावत की फिल्मों का खासा इंतज़ार रहता था। उनकी फिल्म में रोमांस और सेक्स का अच्छा डोज़ होने के साथ ही गाने भी बढ़िया हुआ करते थे। बॉलीवुड फिल्म ख्वाहिश मल्लिका शेरावत की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म की थीम एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर पर आधारित थी, जिसमें कुछ गड़बड़ हो जाती है। इसमें मल्लिका और एक्टर हिमांशु मलिक के बीच फिल्माए गए 17 किसिंग सीन्स ने खासी चर्चा बटोरी थी।

जिस्म – बंगाल की ब्यूटी बिपाशा बसु और बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम ने फिल्म में काफी हॉट सीन दिए थे। फिल्म ने कई अवार्ड भी जीते लेकिन ऐसे सीन्स को भला कोई परिवार के साथ कैसे देख सकता है।

लव सेक्स और धोखा – यह एक ऐक्सपेरिमेंटल फिल्म थी। इसमें काफी बोल्ड सीन होने के बावजूद लोगों ने बिना झिझक इसे पसंद भी किया। लेकिन आप इसे अपने परिवार के साथ बैठकर देखने की गलती बिल्कुल न करें वरना आपको थोड़ा सी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है।

जूली – नेहा धूपिया ने इस फिल्म में काफी हॉट सीन दिए थे जिसकी वजह से यह फिल्म कॉन्ट्रोवर्शियल रही। फिल्म के रीलिज के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में सिर्फ शाहरुख खान और सेक्स चलता है। और ये बात आज भी सच साबित होती है।

हेट स्टोरी – यह एक लड़की के बदले की कहानी है। जिसे प्यार में धोखा मिलता है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पाओली डैम फिल्म में कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page