लाइफस्टाइल

भारत में मनाना चाहते है हनीमून, तो ये जगह हैं बेस्ट

मुंबई – शादी के बाद हर कपल कुछ यादगार लम्हें बिताने के लिए हनीमून ट्रिप प्लान करता हैं। भारत में कई सारी जगह ऐसी हैं जिसे आप प्रापर हनीमून डेस्टिनेशंस कह सकते हैं। भारत की इन जगहों पर जो अपने आप पर इतनी खूबसूरत है कि जिसको सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

मनाली (हिमाचल प्रदेश) – अगर कम बजट है में हनीमून प्लानिंग कर रहे हैं तो मनाली भी खूबसूरत जगह है। 20 हजार तक आप मनाली में आराम से एक हफ्ता बिता सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ काफी कुछ है एंजोय करने के लिए। मनाली में आप हिडिम्बा मंदिर जा सकते हैं। यहां कि खासियत है कि लकड़ी और पत्थरों से बना ये मंदिर महाभारत के पाडंवों (पांच भाइयों) में से एक भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी को समर्पित है। मनाली घूमने गये हैं और रोहतांग पास जरूर जाएं। यह साल में केवल जून से अक्टूबर तक ही खुलता है। यहां से ग्लेशियर, हिमालय की चोटियों और नदी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। इसके अलावा नग्गर, सोलंग घाटी, मणिकर्ण को भी आप मनाली के ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। आप अगर उत्तर भारत के किसी प्रदेश में रहते हैं तो वहां से मनाली की बस आराम से मिल जाती हैं। आप टैक्सी अपनी गाड़ी से भी यहां आ सकते हैं।

गोवा – गोवा भी हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। गोवा में ज्यादातर कपल हनीमून पर जाते हैं। गोवा में वो सब कुछ है जो आपके ट्रिप को शानदार बना देगा। यहां पर पार्टनर के साथ आप स्कूटी पर सवार होकर बीच के किनारे घूम सकते है। चपोरा फोर्ट पर आप पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर उगता और ढलता सूरज देख सकते हैं। यहां पर रात के समय बीच पर पार्टी होती हैं। पिक सीजन में वाटर एक्टिविटी भी होती हैं, आप इसका मजा भी ले सकते हैं। गोवा आप रेल मार्ग से भी जा सकते हैं और हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं। पणजी में गोवा का एयर पोर्ट हैं। एयरपोर्ट के बाहर से ही आपको टैक्सी मिल जाएगी जो आपको होटल तक पहुंचा देगी।

दार्जिलिंग – दार्जलिंग हनीमून पर जाने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। अगर आप किसी पहाड़ी वाली जगह पर जाना चाहते है तो दार्जलिंग जा सकते है। जून से सितंबर महीने में यहां पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा समय है। शांति से भरे इस जगह पर आप स्काई वॉक और सुंदर जगहों का मजा ले सकते हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप – अगर आप अपने पार्टनर के साथ शोरगुल से दूर अकेले में सुकुन के साथ समय बिताना चाहते है तो यह आपके लिए बेस्ट जगह है। आपके लिए इस जगह से अच्छी कोई रोमांडिक जगह नहीं होगी। सालों से मनुष्य, एकांता की तलाश में कई समुंद्री तटों की ओर खींचा चला जाता है। चाहे वो ब्राज़ील के अमेज़न हो या फिर इबिज़ के समुंद्री तट, यहाँ के शांत वातावरण में मनुष्य एकांत प्राप्त करता है, जो विश्व के कुछ ही स्थानों में प्राप्त होती है।

अगर आप भी, कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं, तो अंड़मान – निकोबार द्वीप एक सही स्थान है। अगर आप भी अपने हनीमून को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं।

नैनीताल – नैनीताल जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप अपने पार्टनक के साथ रंगीन वादियों के बीच अपने प्यार को और मजबूत करना चाहते है तो इससे अच्छी और कोई जगह नहीं हो सकती है। नैनीताल जाएं तो इन जगहों पर जरूर जाएं. नैनीताल कुमाऊं का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है।

हरे भरे ओक, पाइन, और रोडोडेंड्रन से भरे जंगल, इसे प्रकृति के बीच आराम फ़रमाने का एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। ‘खुर्पाताल’ झील के सम्मोहित कर देने वाले दृश्यों का आनंद लेने के लिए ‘लैंड्स एंड’ सबसे सही जगह है। यह नैनीताल के आस-पास के और हरी-भरी घाटी के मनोहारी दृश्यों को भी देखने का मौका देता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page