लाइफस्टाइल

अगर आपका बच्चा भी ब्रश करने में नाटक करता हैं तो अपनाएं ये तरीका…

अहमदाबाद : बच्चों की परवरिश और उन्हें अच्छी आदतें और अच्छे संस्कार देना कोई आसान बात नहीं है। अगर आप भी माता-पिता हैं, तो आप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। बच्चों की परवरिश में हर दिन एक नई चुनौती और जिम्मेदारी होती है। कभी-कभी बच्चा खाने से इंकार कर देता है, उसे कई तरह के बहाने देकर या कहानी सुनाकर खाने के लिए राजी करना पड़ता है। उसी समय, कई बच्चे रोज सुबह उठकर ब्रश करने में आलस दिखाते हैं। अगर आपका बच्चा भी ब्रश करने का बहाना बनाता है, तो यहाँ बताये गए कुछ दिलचस्प तरीकों से आप उसे एक अच्छी आदत दे सकते हैं।

कार्टून स्टोरी
खेल के अलावा, बच्चों को कहानियां सुनने में भी मज़ा आता है। रात को ब्रश करते समय बच्चे को एक दिलचस्प कहानी सुनाएँ। उन्हें दांतों को ब्रश करने के बारे में जुडी कोई कहानी बताएं और उस कहानी के माध्यम से बच्चे को हर दिन ब्रश करने का महत्व समजाये।

भाई-बहनों के साथ स्पर्धा
बच्चों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करना और इसे जीतने की कोशिश करना पसंद है। आप बच्चे को उनके भाई या बहन के साथ ब्रश करने की स्पर्धा करने के लिए कहे और अच्छे से ब्रश करने वाले विजेता की घोषणा करें। अगर आपके बच्चे के भाई या बहन नहीं हैं तो आप भी इस गेम को अपने बच्चे के साथ खेल सकते हैं। इस तरह से ब्रश करना आपके बच्चे के लिए बहुत मजेदार होगा।

इनाम
बच्चों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें पुरस्कृत करना है। आप उन्हें इनाम में कुछ भी दे सकते हैं। जैसे कि उन्हें हर दिन अच्छे से ब्रश करने पर कार्टून स्टिकर भी दिया जा सकता है। जब उसके पास कुल 5 स्टिकर जमा हो जाये तब आप बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट भी दे सकते हैं।

गीत गाएं
बच्चों को अपने पसंदीदा गीत पर नृत्य करना पसंद है। ब्रश करते ही गाना गाएं। बिच-बिच में उससे पूछें कि यह कौन सा गीत है। इसके बाद बच्चा खुद \ गुनगुनाएगा और आपको वह गाना गाना होगा।

कीटाणु
बच्चे को बताएं कि उसके दांतों पर 500 कीटाणु हैं, इसलिए उन्हें ब्रश करके नष्ट करना होगा। उन्हें ब्रश करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताएं। इसके अलावा आप एक से 10 तक गिनती करें और बच्चे को तब तक ब्रश करने के लिए कहें जब तक कि गिनती पूरी न हो जाए।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page