टेक्नोलॉजी

अब Twitter को टक्कर देगा स्वदेशी Koo App, पीयूष गोयल ने बनाया अकाउंट

नई दिल्ली – विदेश ऐप द्वारा डेटा चोरी को लेकर भारत सरकार अब सतर्क मोड में आ चुकी है। देश में अब विदेशी सोशल मीडिया को रिप्लेस करने को लेकर विकल्प तलाशे जा रहे हैं। ऐसे में अब Twitter के विकल्प के तौर पर भारत में Koo App आ चुका है। यह ऐप लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कू ऐप पर कई लोकप्रिय लोगों ने अपने अकाउंट भी बना लिए हैं। इनमें से एक हैं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपना अकाउंट बनाया है।

क्या है Koo App
Koo App एक Microblogging साइट है। इस ऐप में वह सभी खूबिया हैं जो ट्विटर में थे। आसान भाषा में कहें तो Koo मेड इन इंडिया ट्विटर है। इसमें भारत की कुल 8 भाषाओं को शामिल किया गया है। कू को ऐप और वेबसाइट दोनों ही माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें शब्दों की अधिकतम सीमा 350 है।

Koo App की फंडिंग इंफोसिस के मोहनदास पाई की 3one4 कैपिटल की ओर से की गई। कू ने फंडिंग के रूप में 30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कू ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों ही जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page