टेक्नोलॉजी

भारत में पॉपुलर हो रहा Alexa, जानें किस तरह की बातें करते हैं भारतीय

मुंबई – आज के स्मार्ट लाइफ में हर चीज़ स्मार्ट तरीके से होने लगा है। आपने कामों के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे है। इस बीच भारत में Alexa काफी पॉपुलर हो रहा है। डिजिटल वॉयस असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा (Amazon Alexa) सोमवार को भारत में तीन साल पूरे कर लिए। इस मौके पर अमेजन इंडिया ने बताया कि भारतीयों ने साल 2020 में अमेजन एलेक्सा के साथ खूब बातचीत की। एलेक्सा के साथ ग्राहकों की बातचीत में करीब 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, साल 2020 में ज्यादातर लोगों Alexa को म्यूजिक प्ले करने को कहा। साथ ही अलार्म सेट करने से लेकर स्मार्ट लाइट और डिवासेस को कंट्रोल, क्रिकेट स्कोर पर लाइव अपडेट और अन्य वास्तविक समय की जानकारी लेने के लिए इस्तेमाल किया। कंपनी ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि भारतीयों ने सबसे ज्यादा Alexa से बातचीत में I Love You बोला है। भारतीयों ने हर दिन करीब 19,000 बार Alexa को I Love You बोला। वही साल 2019 में Alexa को हर दिन करीब 1,200 बार I Love You बोला गया था।

बता दे कि अमेजन पर एलेक्सा को खरीदने के लिए कंपनी 15 फरवरी को रात 12 बजे 24 घंटे के लिए ईको डिवाइस की बिक्री के लिए सेल आयोजित की है। इस दौरान ग्राहक इसे भारी छूट पर खरीद सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के करीब 85 प्रतिशत पिन कोड में ईको स्मार्ट स्पीकर को साल 2020 में खरीदा गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page