भारत

मुंबई में LPG गोदाम में लगी आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौजूद

मुंबई – अभी-अभी मुंबई के वर्सोवा इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। जिसके बाद पुरे इलाके में भगदड़ मच गयी है। बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह एक गैस सिलेंडर गोदाम में लगी। यह आग यारी रोड स्थित सिलेंडर गोदाम में लगी। आग का रूप भीषण है। मौके पर 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गयी है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कई सिलेंडर अब तक ब्लास्ट हो चुके हैं। इस हादसे में चार लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल दमकल कर्मी आग भुझाने का काम कर रही है। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लेवल-2 की है। आग सुबह 10.10 बजे लगी। इस गोदाम में गैस सिलेंडर (एलपीजी सिलेंडर) रखा हुआ था। इलाके को खाली करा लिया गया है।

हालांकि अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। गोदाम रिहायशी बिल्डिंग के पास है। इस वजह से लोग काफी डरे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page