लाइफस्टाइल

Love और Arrange मैरिज के शारीरिक संबंध में होता है ये अंतर, जानें इस पर क्या राय रखती है लड़कियां

मुंबई – शादी लाइफ का एक अहम फैसला होता है। जो दो लोग मिलकर तय करते हैं। इसके अलावा भारत मे ऐसा भी कहा जाता है कि शादी दो लोगो का नहीं बल्कि दो परिवारो का मेल होता है। जिसे अरेंज मैरिज कहते है। अरेंज मैरज में लड़के और लड़की के परिवार एक दूसरे के लिए खुद जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। इस तरह की शादियों में ज्यादातर लड़का-लड़की एक-दूसरे से अनजान होते हैं। शादी के बाद ही उनमें प्यार होता है और फिर जिंदगी भर के लिए वह एक.दूसरे के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताते हैं।

बात करें लव मैरिज की तो इस शादी में लड़का-लड़की एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि परिवार वाले इस शादी से खुश नही होते। लड़की को नए और अजनबी परिवार के साथ रहने और समझने में दिक्कतें आने लगती हैं। इन शादी की खास बात यह होती है कि लड़का.लड़की में आपसी समझ मिलती है। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन दोनों के परिवार वालों के बीच मेलजोल कम ही होता है।

दोनों बंधन में सबसे महत्पूर्ण बात शारीरिक संबंध का भी होता है। लाइफ में इसका महत्व सबसे ज्यादा है। इसके बिना इंसान खुश नहीं रह सकता है। हालांकि उम्र के साथ-साथ सेक्स की कम हो जाती है। लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सेक्स में भी अंतर होता है। इस पर एक सर्वे किया गया। जिसमें एक लड़की का कहना है कि अरेंज मैरिज में सेक्स रिलेशनशिप ज्यादा इंटेन्स हो सकती है जबकि लव मैरिज में यह बोरिंग हो सकती है। इसका ठीक उलट भी हो सकता है। इससे कुछ खास अंतर नहीं पड़ता कि आपकी मैरिज लव है या अरेंज, क्योंकि अच्छे सेक्स के लिए आपको और आपके पार्टनर की बेड पर सही केमिस्ट्री होनी सबसे ज्यादा जरूरी है।

एक ने कहा कि सेक्स का लव या अरेंज मैरिज से कोई लेना- देना नहीं है। यह तो अपनी- अपनी सेक्स ड्राइव पर निर्भर करता है कि आप सेक्स की इच्छा को अपने अंदर कैसे ज्यादा से ज्यादा समय तक के लिए जीवित रखा जाए।

एक लड़की ने कहा कि लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से जानते हैं और हो सकता है कि आपने शादी से पहले से ही सेक्स ट्राई किया हो, जबकि अरेंज मैरिज में आप अपने पार्टनर को ज्यादा अच्छी तरह से नहीं जानते, इसलिए सेक्स एक्टिविटीज़ भी धीरे- धीरे ही गति पकड़ती हैं। जैसे- जैसे आप अपने पार्टनर के ज्यादा करीब आते जाते हैं, वैसे- वैसे आपका सेक्स एक्सपीरिएंस भी बेहतर होता जाता है।

एक और लड़की ने कहा सेक्स तो सेक्स है, इसका लव मैरिज और अरेंज मैरिज से कोई वास्ता नहीं है। यह अच्छा तभी लगता है जब आप एकदूसरे की बॉडी को, फीलिंग्स को और जरूरतों को जानते और समझते हों।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page