मनोरंजन

किसान आंदोलन पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात, पढ़ी कविता – Video

मुंबई – देश में पिछले ढ़ाई महीने से किसान आंदोलन शुरू है। इस पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। कई लोग किसान के समर्थन में बात कह रहे है तो कही लोग मोदी सरकार के फैसले के साथ खड़ा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अब अपनी राय व्यक्त की है। सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो में वह एक किसान आंदोलन के समर्थन में एक कविता पढ़ रही हैं और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस आंदोलन के समर्थन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत विदेशी हस्तियां आ चुकी हैं। इनमें स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, अली फजल, ऋचा चड्ढा और यहां तक की अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, मिया खलीफा और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग भी इसे सपोर्ट कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की ये कविता –
क्यों? सब पूछते हैं क्यों हम सड़कों पर उतर आए हैं?
खेत खलिहान के मंजर छोड़े, क्यों बंजर शहरों में घुस आए हैं?
ये माटी, बोरी, हसिया, दरांती वाले हाथ, क्यों हमने राजनीति के दलदल में सनवाए हैं?
दही, मक्खन और गुड़ वालों ने क्यों इरादे मशालों से सुलगाए हैं?
अरे बूढ़ी आखों, नन्हें कदमों ने क्यों ये दंगे भड़काए हैं?
दंगे, ये तुम्हें दंगे दिखाई देते हैं, क्यों?
अपने ही हिस्से की रोटी खाना जायज नहीं है, क्यों?
मक्के की रोटी, सरसों का साग, वैसे तो बड़े चटकारे लेते हो
अब उन्हीं के खातिर ये सब करना ठीक नहीं है, क्यों?
नजरें मिलाकर जरा खुद से पूछो, क्यों?

इस कविता को वरद भटनागर ने लिखी है। इसका शीर्षक ‘क्यों’ हैं। सोनाक्षी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”नजरें मिलाके खुद से पूछो- क्यों? यह कविता उन हाथों को समर्पित है जिनकी वजह से हम रोज भोजन करते हैं। इस सुंदर कविता को वरद भटनागर ने लिखी है।”

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page