लाइफस्टाइल

आज के दिन बिल्कुल न करें ये काम, वरना भगवान विष्णु हो जायेंगे नाराज

मुंबई – आज बृहस्पतिवार है। आज का दिन भगवन विष्णु और माता लक्ष्मी माता को समर्पित है। विष्णु पुराण सहित तमाम धार्मिक ग्रंथों में विष्णु भगवान को जगत का पालनकर्ता बताया गया है और श्रीलक्ष्मी इनकी धर्मपत्नी हैं। बहुत से विष्णु भक्त विष्णु मंदिर भी जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न रखने से घर में सुख शांति एवं समृद्धि आती है, दरिद्रता दूर होती है तथा मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि श्रीविष्णु को प्रसन्न रखने के लिए बृहस्पतिवार को कुछ कार्यों से बचना चाहिए तो कुछ कार्य अवश्य करनी चाहिए।

बृहस्पतिवार के दिन भूल कर भी न करे ये काम –
– इस दिन बाल, दाढ़ी, बाल एवं नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है।

– किसी की उधारी अथवा बेवजह खरीदारी करके पैसे खर्च करने से बचें। इससे धन का आगम रुक जाता है।

– इस दिन साबुन लगाकर स्नान करने से आपका गुरु ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है।

– इस दिन साबून लगाकर कपड़े नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से संतान की सेहत पर विपरीत असर पड़ता है।

– बृहस्पतिवार के दिन किसी भी भिखारी, गरीबों एवं घर पर काम करनेवालों को जूठा भोजन नहीं खिलाना या देना चाहिए।

– इस दिन देर तक सोने से बचना चाहिए, ऐसा करने से भाग्य की देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

– किसी वृद्ध, कमजोर को सताएं नहीं, ऐसा करने से शुभ फल अशुभ में बदल सकते हैं।

आज के दिन जरूर करे ये काम –
– भगवान विष्णु की पूजा करे।

– इस दिन पीला वस्त्र धारण करने से रोग-व्याधि आदि से बचा जा सकता है।

– बृह्स्पतिवार को सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए।

– बृहस्पतिवार को पीला फूल और पीला फूल भगवान विष्णु को चढ़ाना चाहिए।

– अगर संभव है तो माह में एक बार बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा अवश्य सुनें

– इस दिन ब्राह्मणों एवं गरीबों को दान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page