भारतविश्व

बड़ी खबर : सऊदी अरब ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन

नई दिल्ली – सऊदी अरब ने भारत से आने वाले यात्रियों पर फ़िलहाल बैन लगा दिया है। बता दें कि इस बैन में केवल भारत ही नहीं बल्कि कुल 20 देश शामिल है। बताया जा रहा है कि यह फैसला कोरोना को देखकर लिया गया है। सीओवीआईडी -19 महामारी के मद्देनजर, सऊदी अरब ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि उसके द्वारा भारत सहित 20 देशों के लोगों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

रियाद में भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी। एक ट्वीट में, सऊदी अरब में भारत के दूतावास ने बताया, ‘सऊदी अरब ने 2 फरवरी 2021 को अपने परिपत्र को जारी किया, जिसमें भारत के अलावा, निम्नलिखित 19 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए किंगडम में अस्थायी रूप से प्रवेश को निलंबित कर दिया गया।’ एक मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, सऊदी अरब में अब तक 371,356 COVID-19 मामले और 6,415 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

इन देशों के लोगों पर लगाया गया बैन –
भारत, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र और जापान हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page