भारत

लद्दाख में पीछे हटी चीन की सेना, इंडियन आर्मी ने जारी किया Video

नई दिल्ली – कल संसद के बजट सत्र के दौरान राज्‍यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में हालिया स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच डिसइंगेजमेंट पर सहमति बन गई है।

पैंगोंग झील के उत्‍तरी और दक्षिणी तट पर दोनों सेनाएं फॉरवर्ड सैनिकों को पीछे करेंगे। चीन जहां उत्‍तरी तट पर फिंगर 8 के पूर्व में जाएगा, वहीं भारतीय फिंगर 3 के पास स्थित मेजर धान सिंह थापा पोस्‍ट (परमानेंट बेस) पर रहेगी। सिंह ने कहा कि पैंगोंग झील में डिसइंगेजमेंट पूरा होने के बाद, दोनों सेनाओं के बीच फिर बात होगी।

इस बीच सेना ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दोनों सेनाएं टैंकों को वापस ले जा रही हैं। दरअसल दोनों देशों में सेनाओं को बॉर्डर से पीछे लेने पर सहमति बनने के बाद लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो झील पर सेनाओं की डिस्‍एंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत-चीन ने मिलकर तय किया है कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को वापस लागू किया जाएगा। इस बीच सीमाओं पर जो निर्माण कार्य किए गए हैं उन्हें हटा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page