बिजनेस

50 रुपए महंगा हुआ LPG Gas सिलेंडर, चेक करें नए रेट

नई दिल्ली – LPG गैस सिलेंडर के दामों में फिर बढ़ोतरी की गयी है। यह दाम दिल्ली में बढ़ाई गयी। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए बढ़ाएं गए है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलंडर 769 रुपए की कीमत में मिलेगा। फरवरी 2021 में दूरसी बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर का नया दाम 769 रुपए होगा।

दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। बजट 2021 के बाद से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी बनी हुई है जिससे महंगाई और बढ़ने की संभावना है। कल ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि मुझे यह कहते हुए खेद है कि तेल संपन्न देश तेल का उपभोग करने वाले देशों के हित में नहीं दिख रहे हैं। तेल संपन्न देशों ने एक आर्टिफिशियल प्राइस मैकेनिज्म (मूल्य को अपने आपसे बढ़ाए ऐसा तंत्र) बनाया है। लेकिन यह तेल का उपभोग करने वाले देशों को चुभ रहा है।

ताजा बोढोतरी से राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के भाव क्रमश: 99 रुपये और 91 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गये हैं। वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद स्थानीय कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया। दिल्ली में पेट्रोल 88.73 और डीजल 79.06 के भाव पर पहुंच गया है। राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट की दरें सबसे अधिक है। इसके असर से श्रीगंगानगर में पेट्रोल 99.29 और डीजल 91.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page