कोरोना

Coronavirus : मुंबई में एक बार फिर पैर पसार रहा है कोरोना?

मुंबई – देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। पहले हर दिन लाखों में मामले आते थे अब हजारों में आने लगे है। इस बीच मुंबई में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। जो की चिंताजनक है। यहां एक बार कोरोना पैर पसारता नजर आ रहा है। मुंबई में पिछले हफ्ते कोरोना के मरीजों संख्या 500 से कम थी वही अब कोरोना मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो रही है।

मुंबई शहर में रविवार को 645 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद मुंबई में संक्रमण के कुल मामले 3,14,076 पहुंच गए हैं जबकि 11,419 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मरीजों की बात करें तो मुंबई में 5,608 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई मंडल में 1,141 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मंडल में 7,04,561 मामले हो गए हैं जबकि 13 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 19,685 हो गई है।

महाराष्ट्र के बाकि शहरों में क्या है हाल –
नासिक में 122, पुणे शहर में 353 और पिंपरी चिंचवाड में 138 नए मामले आए हैं। कोल्हापुर मंडल में एक मौत हुई है जो रत्नागिरी में हुई है। बीड में संक्रमण के कारण चार लोगों की जान गई है। अमरावती शहर में 430, यवतमाल में 105 और नागपुर शहर में 437 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page