मनोरंजन

किसी भी वक्त हो सकती है करीना कपूर की डिलीवरी, बहन करिश्मा कपूर पहुंची मिलने

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान डेलीवरी के लिए तैयार है। अब किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनके घर पर उनके करीबी लोग लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे है। आज करीना कपूर की मां बबिता कपूर और बहन करिश्मा कपूर सुबह-सुबह उनके घर पहुंचीं और हाल चाल जाना। एक वीडियो में दिख रहा है कि करीना की मां बबिता कपूर भी उनके घर पहुंचीं। बबिता अब ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। उन्हें एक नर्स और करिश्मा ने चलने में मदद की।

https://www.instagram.com/tv/CLZ4_6xnDOn/?utm_source=ig_embed

वीडियो में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान नजर आ रहे है। इसके अलावा करिशम और माँ बबिता कपूर भी पहुंची। कल करीना की ननद सोहा अली खान भी उनसे मिलने घर पहुंचीं थीं। बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी ही थी। ऐसे में अब दो दिन ज्यादा हो चुके हैं और उनकी डिलीवरी अब कभी भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page