भारत

गेहूं के खेत में हाथ-पैर बंधी मिलीं तीन लड़कियां, 2 की मौत, एक नाजुक

उन्नाव – उत्तर प्रदेश के उन्नाव से फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां खेतों में चारा लेने गई तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में गेहूं के खेत में दुपट्टे से बंधी मिलीं। दो लड़कियों की मौत हो गई है वहीं एक की हालत नाजुक है। यह घटना उन्नाव के बबुरहा गांव की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक तीनों लड़कियां जानवरों का चारा लेने के लिए निकली थीं।

कोमल (16), काजल (13) और रोशनी (17) दोपहर बाद मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। देर शाम तक भी जब वह नहीं पहुंचीं तो उनकी खोजबीन की गई। सूरजपाल के खेत में पहुंचे तो तीनों अचेत पड़ी थीं। एक ही दुपट्टे से तीनों के हाथ बंधे थे। कोमल और काजल की मौत हो चुकी थी। रोशनी की हालत गंभीर थी।

पुलिस ने कहा है कि जब लड़कियां काफी देर तक नहीं लौटीं तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, जिसमें लड़कियां खेतों में बंधी मिलीं। घटना स्थल पर काफी झाग मिला है। डॉक्टरों ने भी प्रथम दृष्टया घटना को जहर के कारण मौत बताया है। पूछताछ और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page