मनोरंजन

अब श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे रणबीर कपूर


मुंबई –
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ काम करने वाले हैं। दोनों लव रंजन की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, रणबीर और श्रद्धा को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस को 1 साल लंबा इतंजार करना होगा। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, “लव रंजन की अगली अनाम फिल्म होली के अवसर पर 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नज़र आएंगे। शूटिंग दिल्ली में होगी। इसके प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग होंगे, जबकि फिल्म भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। लव रंजन अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं और बड़े सितारों के साथ उनके इस पहले सहयोग से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page