टेक्नोलॉजी

मंगल पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ NASA का रोवर, जीवन पर करेगा खोज

नई दिल्ली – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ ने एक और इतिहास रच दिया है। दरअसल नासा ने मंगल ग्रह पर मार्स पर्सिवरेंस रोवर भेजने में सफलता हासिल कर ली है। रात करीब 2.30 बजे अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर में सफलतापूर्वक लैंड कराया। छह पहिए वाला यह रोवर मंगल ग्रह पर उतरकर वहां पर कई तरह की जानकारी जुटाएगा और ऐसी चट्टानें लेकर आएगा, जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकेगा कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था।

बता दें कि जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह का अत्यंत दुर्गम इलाका है। यहां पर गहरी घाटियां, और बड़े-बड़े पहाड़ हैं। इसके साथ ही यहां पर रेत के टीले और बड़े बड़े पत्थर इसको और भी खतरनाक बना देते हैं। अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। ऐसा माना जाता है कि जेजेरो क्रेटर में पहले नदी बहती थी। जो कि एक झील में जाकर मिलती थी। इसके बाद वहां पर पंखे के आकार का डेल्टा बन गया।

वैज्ञानिक इसके जरिए ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्‍या मंगल ग्रह पर कभी जीवन था। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह तीन से चार अरब साल पहले रहा होगा, जब ग्रह पर पानी बहता था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page