टेक्नोलॉजीट्रेंडिग

NASA ने मंगल पर उतारे रोवर, वीडियो देख वैज्ञानिक बोले- ‘रोंगटे खड़े हो गए’

नई दिल्ली – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने मंगल ग्रह (Mars) की ताजा फुटेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो हाल ही में मंगल पर गए नासा के पर्सीवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह से भेजा है। इस वीडियो में पर्सीवरेंस रोवर ने पैराशूट की मदद से मंगल ग्रह की लाल धरती पर लैंड करने के एक एक पल को कैमरे में कैद किया है।

इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल एजेंसी ने मार्स यानि मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। साथ ही नासा ने इसके लाल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है। इस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी। नासा के अनुसार यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई।

‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’’ ‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा। नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

अद्भुत है वीडियो –
रिकॉर्ड 25 कैमरे वाले पर्सिवरेंस रोवर ने अलग-अलग एंगलों से मंगल की लाल बजरी वाली धरती को कैद किया है। मंगल ग्रह की सतह के इतने करीब का वीडियो पहली बार सामने आया है। वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि मंगल ग्रह की सतह उबड़ खाबड़ है। सतह पर बड़े- बड़े गड्ढे भी दिखाई दे रहे हैं। मंगल ग्रह के इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई लाल रेगिस्तान हो। वीडियो में दिखता है कि जैसे जैसे रोवर मंगल ग्रह की सतह के नजदीक आता है, उसके जेट से फेंकी जा रही हवाओं की वजह से सतह पर तेजी से मिट्टी उड़ने लगती है।

ये वीडियो तब का है जब रोवर सतह से महज 20 मीटर की दूरी पर है। सतह के करीब पहुंचते ही रोवर के आठों पहिए खुलने लगते हैं और इसके कुछ सेकंड बाद ही रोवर मंगल ग्रह की सतह पर लैंड कर जाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page