कोरोनाविश्व

चीन के वैक्सीन पर श्रीलंका को नहीं हैं भरोसा, भारत से 1.35 करोड़ डोज की ऑर्डर

कोलंबो – मौजूदा समय में श्रीलंका की चीन से दोस्ती अच्छी बन रही है। पाकिस्तान भी श्रीलंका के साथ रिश्ते आगे बढ़ा रहे है। लेकिन, कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर श्रीलंका को अभी भी चीन पर भरोसा नहीं है। चाइनीज कोविड वैक्सीन की जगह श्रीलंका भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन को ही आजमाना चाहता है। श्रीलंका ने भारत में निर्मित ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन की 1.35 करोड़ डोज ऑर्डर की है।

ये उस 5 लाख डोज के अतिरिक्त है जो भारत ने श्रीलंका को गिफ्ट की थी। सरकार ने एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही श्रीलंका के दूसरे चरण में भी चाइनीज वैक्सीन के इस्तेमाल की संभावना नहीं है। रमेश पथीराणा जो कि श्रीलंका की सरकार में मंत्री हैं ने कहा कि श्रीलंका दूसरे चरण के टीकाकरण में केवल एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साथ ही आगे बढ़ने की योजना है क्योंकि अभी तक रूस और चीन में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन पूरी तरह तैयार नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवक्ता ने बताया कि टीकाकरण के पहले दौर के लिए श्रीलंका सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 5.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन की 1 करोड़ डोज खरीदने के लिए आदेश दिया गया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स प्रोग्राम के तहत ब्रिटेन स्थित एस्ट्राज़ेनेका इंस्टीट्यूट से सीधे 3.5 मिलियन डोज ली जाएंगी।

भारत ने पड़ोसी देशों को मदद की योजना के तहत श्रीलंका को एस्ट्राजेनेका की 5 लाख कोविड वैक्सीन भेंट में दी थी जिसके बाद श्रीलंका में जनवरी के आखिर में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्ष ने पड़ोसी पहले नीति के तहत 5 लाख डोज की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page