मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को मिली थी गैंगरेप की धमकी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

मुंबई – बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब मेमॉयर ‘अनफिनिश्ड’ में अपने जीवन के जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। जिसके बाद उनसे जुड़ी कई चीज़े सामने आई है। इस बीच उन्होंने एक और खुलासा किया है। प्रियंका ने अपने बुक में लिखा है कि उन्हें हॉलीवुड डेब्यू के बाद गैंगरेप की धमकी मिली थी।

प्रियंका आज एक इंटरनेशनल स्टार हैं। उन्होंने हॉलीवुड में क्वांटिको और फिल्म बेवाच में काम किया है। किताब के मुताबिक, पीसी को हॉलीवुड में शुरुआती दिनों में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा ने किताब में लिखा है कि, मुझे याद है किस उत्साह के साथ मैंने उस समय अपना टीवी ऑन किया था और खुद को गेम का ऐलान करते देखा था। इसके बाद मेरे गाने In My City का बढ़िया प्रोमो चला था, इसे मैंने लाखों दर्शकों के साथ देखा था। मैं उस समय जहां थी, मेरे और मेरे म्यूजिक के मेनस्ट्रीम अमेरिका में परिचय के लिए NFL वीकिंग स्पॉट से बढ़िया कुछ हो ही नहीं सकता था।

प्रियंका ने लिखा कि, मेरी खुशी जल्द ही मुझसे छीन गई। अमेरिका के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मेरे गाने के डेब्यू का उत्साह लोगों के नकारात्मक और गंदे ट्वीट्स और मेल्स की वजह से बर्बाद हो गया था। लोगों ने बहुत सी बातें सुनाई थीं, जो मैं आपको बता सकती हूं। प्रियंका ने बताया कि उन्हें लोगों ने अपने देश वापस लौटने के साथ-साथ कुछ बहुत ही भद्दी बातें भी कही थीं। यह सभी दिल तोड़ने वाला है।

उन्होंने लिखा, ‘मुझे कहा गया ये ब्राउन आतंकवादी एक ऑल अमेरिकन गेम को प्रोमोट क्यों कर रही है? कुछ ने कहा मिडिल ईस्ट वापस जाओ और अपना बुर्का पहनो। प्रियंका आगे लिखती हैं कि, सालों बाद यह कहना आज भी मेरे लिए मुश्किल है कि लोगों ने कहा था अपने देश वापस जाओ और वहां अपना गैंग रेप करवाओ। प्रियंका ने लिखा कि उन्हें बचपन में भी भारतीय होने की वजह बुली किया जाता था। प्रियंका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन जब वह 12 साल की थी वह अमेरिका चली गई थीं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page