भारत

यमुना एक्सप्रेसवे में बड़ा सड़क हादसा, तेल टैंकर और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे में घटी। जानकारी के मुताबिक, जहां एक तेल टैंकर की कार से टक्कर हो गयी। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है। कुल सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि इसी महीने 13 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे। वहीं पिछले महीने 31 जनवरी को नोएडा से आगरा की ओर जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पलट जाने से उसमें सवार सेना पुलिस के दो लांसनायकों की मौत हो गई। इसके अलावा 20 जनवरी को सुबह कोहरा छाए रहने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ समय से लगातार हादसे हो रहे है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page