बिजनेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1500 अंक लुढ़का

नई दिल्ली – आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर के 2.40 बजे सेंसेक्स 1491 अंकों की गिरावट (-2.92%) के साथ 49,547 के स्तर पर और निफ्टी 438 अंकों की गिरावट (-2.90%) के साथ 14658 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। दोपहर के 12.45 बजे सेंसेक्स में 1812 अंकों की और निफ्टी में 519 अंकों की गिरावट देखी जा रही थी।

इस समय सेंसेक्स के 30 में 27 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एनटीपीसी, मारुति और नेस्लेइंडिया के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा इस समय टॉप लूजर्स हैं। US bond yields में लगातार आ रही तेजी के कारण निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बॉन्ड यील्ड में जब-जब तेजी आती है, शेयर बाजार पर नकारात्मक असर होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के अलावा जापान और भारत के बॉन्ड बाजार में भी यील्ड में तेजी आ रही है। गुरुवार को अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 1.614 फीसदी पर पहुंच गया जो पिछले एक साल का सर्वोच्च स्तर है। यील्ड में तेजी का मतलब होता है कि इंफ्लेशन यानी महंगाई दर बढ़ रही है। अगर अमेरिकी बाजार में महंगाई दर बढ़ रही है तो यह ग्लोबल इकोनॉमी और अमेरिकी इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर नहीं है।

अमेरिकी शेयर बाजार की हलचल का पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर असर होता है। इस समय डाउ जोन्स 559 अंकों की भारी गिरावट (-1.75%) के साथ 31,402 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। NASDAQ इस समय 478 अंकों की गिरावट (-3.52%) के साथ 13,119 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो Hang Seng इस समय 992 अंकों की गिरावट के साथ 29,081 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जापान के शेयर मार्केट इंडेक्स Nikkei 225 गुरुवार को 1202 अंकों की गिरावट (-3.99%) के साथ 28,966 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page