मनोरंजन

ये लड़की पागल है पागल है… गाने पर बिपाशा बसु ने समुन्द्र में बोट पर किया धमाकेदार डांस

मुंबई – बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अभिनेत्री अपनी तस्वीरों और वीडियो से लोगों की उनकी ओर आकर्षित कर रही है। बिपाशा बसु ने फिर से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बीच समुद्र में एक नाव पर खड़ी दिखाई दे रही हैं और यह लड़की पागल है गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रही है।

सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में बिपाशा के साथ उनके पति और उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी जहाज पर खड़े होकर बादशाह का सुपरहिट गाना यह लड़की पागल है पर डांस कर रहे हैं। बिपाशा बसु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बिपाशा बसु अब पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहती। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अजनबी’ से की। बसु को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page