मनोरंजन

कंगना रनौत के खिलाफ वारंट जारी, क्या होगी गिरफ़्तारी?

मुंबई – सोशल मीडिया पर आये दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनके खिलाफ एक जमानती वारंट जारी हुआ है। यह वारंट गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के केस को लेकर जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

दरअसल, कोर्ट ने इसके पीछे की वजह यह बताई है कि कंगना समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। बीते महीने मुंबई पुलिस ने एक रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बारे में कहा गया था कि कंगना के खिलाफ मानहानी का एक केस रिजिस्टर्ड किया गया है। यह केस बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। जिसमें जावेद अख्तर ने यह बताया था कि कंगना ने उनके ऊपर बिना किसी आधार और झूठा बयान दिया है, जिससे उनकी इमेज को चोट पहुंची है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page