मनोरंजन

निक जोनास प्रियंका से पहले इतनी लड़कियों को कर चुके हैं डेट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास से 2018 में शादी की थी। शादी के बाद भी यह जोड़ी काफी चर्चा में रही। निक जोनास का प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए मैं आपको बताते हैं कि निक जोनास ने अब तक कितनी लड़कियों को डेट किया है।

माइली साइरस से अपने स्कूल के दिनों में निक जोनास को पहला प्यार हुआ था। वह उन दिनों 14 साल के थे। निक, माइली साइरस को डेट कर रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि निक जोनास को लेकर माइली बहुत गंभीर थी लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। आपको बता दें कि निक जोनास ने खुद माइली के साथ अपने अफेयर को स्वीकार किया था।

सेलेना गोमेज़ ने साल 2008 में निक जोनास के जीवन में प्रवेश किया। कहा जा रहा है कि, सेलेना निक जोनास के म्युज़िक वीडियो का हिस्सा थी। निक और सेलेना को कई बार एक साथ देखा गया था। लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद उन्हें कभी साथ नहीं देखा गया।

डेल्टा गुड्रेम एक ऑस्ट्रेलियाई गायक हैं. इन्होंने साल 2011 में निक जोनास की ज़िंदगी में प्रवेश किया। डेल्टा गुड्रेम और निक के रिश्ते शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक चले लेकिन कुछ दिनों के बाद उनके रिश्ते बिगड़ने लगे और उनके ब्रेकअप की खबरें आईं। उनका रिश्ता 10 महीने तक चला और फिर टूट गया।

ओलिविया कल्पो ने डेल्टा के साथ ब्रेकअप के बाद निक जोनास के जीवन में प्रवेश किया। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ, दोनों दूर हो गए और उनका रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2013 में डेटिंग शुरू की और यह रिश्ता 2015 तक चला।

प्रियंका चोपड़ा आखिरकार निक जोनास के जीवन में आईं। प्रियंका और निक के बीच इतना गहरा रिश्ता था कि उन्होंने शादी कर ली। आपको बता दें, निक प्रियंका से 10-11 साल छोटे हैं। लेकिन उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन है और वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। शादी के 2-3 साल बाद भी वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान, प्रियंका ने निक से पूछा था, “आपको वह जगह याद है जहां आपने मुझे पहली बार मुझे किस की थी?” निक जोनास ने प्रियंका के प्रश्न का जवाब दिया और कहा कि उन्होंने पहली बार पेनिसुला, बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में एक 5 स्टार होटल की बालकनी में प्रियंका को किस किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page