भारत

2021 में दिखेगा गर्मी का कहर? 120 सालों में देखी गई दूसरी बार सबसे गर्म फरवरी, मौसम विभाग भी हैरान

नई दिल्ली – कड़कड़ाती ठंड के बाद अब मौसम ने करवट बदला है। लोगों को अब गर्मी परेशान करने लगा है। घर के बाहर बहुत ही तेज धुप है। फ़रवरी महीना में ही इतनी गर्मी देख लोग परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने फरवरी को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े जारी किए हैं। बताया गया है कि इस बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान देखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 120 सालों में दूसरी बार इतनी गर्म फरवरी देखी गई। तापमान की बात करें को मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा। साथ ही आईएमडी ने ये भी बतााया कि 120 सालों में ऐसा दूसरी बार देखा गया है। मौसम विभाग ने 1901 से लेकर अबकर के डेटा के आधार पर ऐसा कहा है, इससे पहले 1960 में फरवरी महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा था। जबकि 2006 में फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक था, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page