मनोरंजन

ये क्या! भाई की शादी में बॉयफ्रेंड का साथ नजर आईं श्रद्धा कपूर

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आयी है। यह खबर पढ़कर उनके फैंस खुश हो जायेंगे। दरअसल श्रद्धा इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर मालदीव्स में कजिन भाई प्रियांक की शादी अटेंड करने पहुंची है। इस शादी से श्रद्धा कपूर की कुछ फोटोज सामने आई हैं। फोटोज में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी ने इंस्टा स्टोरी में फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो में रोहन श्रेष्ठा श्रद्धा कपूर के बगल में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ तेजस्विनी कोल्हापुरी ने लिखा- फैमिली। श्रद्धा के भाई प्रियांक की शादी करीम मोरानी की बेटी साजा मोरानी से हो रही है। भाई की शादी में श्रद्धा एक्वा रंग के लहंगे के साथ एक फ्लोरल कढ़ाई वाले ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page