लाइफस्टाइल

क्या आपको पता है कैसी है भारतीय की सेक्स लाइफ?

नई दिल्ली – भारत में सेक्स को आज भी पाप कहा जाता है। एक सर्वे के मुताबिक, पहली बार सेक्स करने की औसत आयु 23 से 24 साल रही है। सर्वे में 37 फीसदी प्रतिभागियों का कहना था कि उन्होंने वर्जिनिटी खोने के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। यह अचानक हो गया। इस सर्वे में 49 फीसदी महिलाएं और 51 फीसदी पुरुष शामिल थे।

जिसमें 37 फीसदी कुंवारे थे। सर्वे में सभी उम्र के पुरुष और स्त्रियों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 35 से 49 साल के लोगों ने भाग लिया जो करीब 31 फीसदी थे। सर्वे के मुताबिक सेक्स का कुल औसत समय 20 मिनट रहा जिनमें से 10 मिनट्स फोरप्ले पर और 10 मिनट्स शारीरिक संबंध बनाने पर खर्च किए गए।
79 फीसदी लोगों ने बताया कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार सेक्स जरूर करते हैं। 25-34 साल के लोगों के बीच यह ज्यादा पाया गया और बढ़ती उम्र के साथ इसमें गिरावट आती गई।

सर्वे के मुताबिक, भारतीय खासकर पुरुष की बीच सबसे मनपसंद ऐक्टिविटी सेक्स टॉयज का इस्तेमाल और कई पार्टनरों के साथ शारीरिक संबंध बनाना है।
शहरों में रहने वाले करीब आधे लोगों ने यह कहा कि उनके पास मर्जी के मुताबिक सेक्स करने के लिए पर्याप्त समय और जगह है। 72 फीसदी लोगों को अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट पाया गया जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 28 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके एक से ज्यादा पार्टनर हैं। सेक्स को लेकर ज्यादा सक्रिय वयस्कों के बीच यौन संक्रामक रोगों के मुकाबले प्रेगनेंसी की चिंता ज्यादा पाई गई।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page