भारत

Delhi MCD Byelection Result : काउंटिंग शुरू, रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे

नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली शामिल है।

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। यह गिनती आज शाम चार बजे तक होगा। बता दें कि पांचों वार्ड में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। तीनों ही पार्टियां एक-एक वोट के लिए जमकर मेहनत कर रही थीं।

बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 600 वोट से आगे चल रहे हैं। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी निगम में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी ईस्ट और चौहान बांगर सीट शामिल हैं। ये तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page