मनोरंजन

जब सलमान खान को पता चला ऐश्वर्या राय कर रही अभिषेक बच्चन से शादी, फिर…

मुंबई – 1990 के समय बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्यार के चर्चे हुआ करते थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन, सलमान खान के डॉमिनेटिंग बिहेवियर के चलते ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर ली थी। फिर बाद में ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। जिसके बाद सलमान और विवेक में दुश्मनी हो गयी। जो आज तक कायम है।

इस बीच ऐश की लाइफ में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली थी। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर मीडिया ने जब सलमान खान से उनका रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया था। इस पर सलमान ने कहा था कि उन्हें ख़ुशी है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की है।

सलमान ने यह भी कहा कि अभिषेक एक अच्छे व्यक्ति हैं और अच्छे परिवार से आते हैं। सलमान फिलहाल मॉडल यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। काम की बात करें तो सलमान जल्द ही शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नज़र आएंगे। इसके अलावा राधे की रिलीज को लेकर सलमान तैयार है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page