मनोरंजन

दमदार डायलॉग्स के साथ रिलीज हुआ साइना का टीजर, परिणीति चोपड़ा का दिखा अलग अंदाज

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘साइना’ का ऑफिशियल टीजर गुरुवार को रिलीज हो गया। यह फिल्म बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बायोपिक है। टीजर में परिणीति चोपड़ा बिल्कुल साइना नेहवाल के लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म साइना रिलीज हो गया है। टीजर में फिल्म के अहम पहलुओं को अच्छे से दर्शकों के बीच पेश किया गया है। साथ ही दमदार डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहा है।

अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साइना मूवी रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है। इसके पोस्टर को लेकर लोग निर्देशक और कास्ट को जमकर ट्रोल कर रहे थे। यूजर्स का कहना है कि लोगो से ऐसा लग रहा है जैसे ये बैडमिंटन नहीं बल्कि टेनिस के खेल को दर्शाया गया है। क्योंकि बैडमिंटन में शटल को कभी भी उस तरीके से नहीं उछाला जाता है जिस तरह से पोस्टर में दिखाया गया है। पोस्टर में दिखाया गया हाथ का इशारा एक टेनिस सर्व की तरह है।

https://www.instagram.com/p/CL57G9RlY2r/?utm_source=ig_embed

फिल्म के जरिए दर्शकों को स्क्रीन पर साइना की उपलब्धियां और उनके संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी। परिणीति ने फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “साइन, टीजर बहुत जल्द!” परिणीति के अलावा बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी अपने सोशल हैंडल पर इसका टीजर पोस्ट किया है। खुद के संघर्षों पर आधारित इस मूवी से वो काफी गौरान्वित महसूस कर रही हैं। उनके लिए ये एक इमोशनल पल भी है। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page