ट्रेंडिगमनोरंजन

Netflix ने किया 2021 के प्रोजेक्ट का ऐलान, देखें फिल्में और वेब सीरीज की पूरी LIST

मुंबई – नेटफ्लिक्स ने साल 2021 के लिए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने कई सारी फिल्मों, सीरीज, डॉक्युमेंट्रीज और कॉमेडी स्पेशल शोज की घोषणा की है। इस साल नेटफ्लिक्स पर फिल्मों, वेब सीरीज और कॉमेडी शोज सहित कुल 41 प्रोजेक्ट्स रिलीज होंगे। नए प्रोजेक्ट्स के लिए कंपनी ने करण जौहर, कपिल शर्मा सहित कई नामी लोगों से हाथ मिलाया है। इस साल में कई हिट वेब सीरीज का सीक्वल भी रिलीज किया जाएगा।

इसमें कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। इस एंटरटेनमेंट मेनु में रोमांस, थ्र‍िलर, ड्रामा से लेकर सभी एंटरटेनमेंट फैक्टर्स का पूरा डोज शामिल है।
आने वाले दिनों में दर्शकों के सामने कई बड़े सितारे नए अवतार में और नई कहानी के साथ नजर आने वाले हैं, इनमें तापसी पन्नू, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी, माधुरी दीक्ष‍ित, धनुष, अद‍िति राव हैदरी, सान्या मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं।

फिल्म्स –
– माइलस्टोन
– हसीन दिलरुबा
– द डिस्सीप्लीन
– जगमे थंडीराम
– अजीग दास्तांस
– बुलबुल तरंग
– धमाका
– जादूगर
– मीनाक्षी सुंदरेश्वर
– नवरस
– पगलैट
– पेंटहाउस
– सरदार का ग्रैंडसन

सीरीज –
– अरण्यक
– बॉम्बे बेगम्स
– डिकपल्ड
– दिल्ली क्राइम सीजन 2
– फील्स लाइक इश्क
– फाइंड‍िंग अनामिका
– जामताड़ा सीजन 2
– कोटा फैक्ट्री सीजन 2
– लिटिल थ‍िंग्स सीजन 4
– माई
– मसाबा मसाबा सीजन 2
– मिस्मैच्ड सीजन 2
– रे
– SHE सीजन 2
– ये काली काली आंखें

कॉमेडी स्पेशल्स –
– कॉमेडी प्रीमियम लीग
– कप‍िल शर्मा

अन्य स्पेशल्स –
– सुमुखी सुरेश
– आकाश गुप्ता
– राहुल दुआ
– प्रशस्ती सिंह

डॉक्यूमेंट्रीज –
– क्राइम स्टोरीज- इंड‍िया ड‍िटेक्ट‍िव
– हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ्स
– इंड‍ियन प्रीडेटर
– सर्च‍िंग फॉर शीला

रियलिटी सीरीज –
– फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स सीजन 2
– सोशल करेंसी
– द बिग डे कलेक्शन सीजन 2

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page