भारत

West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में मोदी, शाह और नड्डा करेंगे 120 रैलियां!

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली। यहां सीधे टक्कर बीजेपी बनाम टीएमसी है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अब भाजपा की पूरी टीम चुनावी जंग में उतरने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे महारथी 120 रैलियां करेंगे।

भाजपा की उम्मीदें नरेन्द्र मोदी पर टिकी हैं इसलिए उनकी अधिक से अधिक सभाएं होंगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने 20 रैलियों के लिए सहमति दे दी है। अमित शाह और जेपी नड्डा की पचास-पचास रैलियों की रूपरेखा बनायी गयी है। योगी आदित्यनाथ से भी भाजपा ने बहुत आस लगा रखी है। अन्य वरिष्ठ नेताओं की करीब 500 चुनावी रैलियों की योजना है।

इस यात्रा के दौरान वे मतुआ सम्प्रदाय के संस्थापक हरिचंद्र ठाकुर की जन्मस्थली का भी दर्शन करेंगे। बंगाल में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 1 करोड़ 84 लाख है। इनमें आधे लोग मतुआ सम्प्रदाय से जुड़े हैं। मतुआ सम्प्रदाय का मसला पश्चिम बंगाल की चुनावी राजनीति में बहुत अहम है। मतुआ सम्प्रदाय एक धार्मिक पंथ है जिसकी शुरुआत समाजसुधारक हरिचंद्र ठाकुर ने 1860 में की थी। 1947 में भारत का विभाजन हुआ तो मतुआ सम्प्रदाय के लोगों की अधिसंख्य आबादी पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में पड़ गयी। विभाजन के बाद हरिचंद्र ठाकुर के परिजन पश्चिम बंगाल में आ गये। उनके साथ मतुआ लोगों की एक बड़ी आबादी भी पश्चिम बंगाल में आ गयी।

भाजपा के सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर अक्सर तृणमूल कांग्रेस तंज कसती रही है। अब भाजपा नेता नितिन गडकरी ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई बंगाली बी भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होगा। वाजिब समय पर इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page