भारत

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में सैकड़ों नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, मांगी गई वायुसेना की मदद

गढ़चिरौली – महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है। नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ करीब 12 घंटे चली। सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 270 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे। इसके लिए वायुसेना से भी मदद मांगी गई है।

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त कमांडो को भेजा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों के बड़े ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला है। महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों और सी60 कमांडो के बीच मुठभेड़ चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों की तादाद में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी पहाड़ी पर है और जबकि नक्सलियों ने पैदल पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page