मनोरंजन

अर्पिता ने शेयर की भाई सलमान खान की शर्टलेस तस्वीर, कैप्शन में लिखी- ‘सुखद यादें’

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सलमान के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए अर्पिता ने इसे बेहद खास बताया है। दरअसल यह तस्वीर अर्पिता की शादी के दौरान की है, जहां सलमान खान धोती में नजर आ रहे हैं। अर्पिता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि सुखद यादें।

तस्वीर में सलमान सफेद रंग की धोती में नजर आ रहे हैं, तो वहीं अर्पिता क्रीम कलर की फ्लोरल साड़ी पहले नजर आ रही हैं। दोनों इस फ्रेंम में काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपनी बहन अर्पिता से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं। हाल ही में सलमान खान अर्पिता की बेटी आयत के साथ एक वीडियो को शेयर किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page