विश्व

शिवरात्रि के मौके पर श्रीलंका में रामसेतु की हुई पूजा

कोलंबो – महाशिवरात्रि के मौके पर श्रीलंका में भारतीय दूतावास के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने राम सेतु वाली जगह पर पहुंच कर पूजा अर्चना की है। इसकी जानकारी खुद श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि उच्चायुक्त ने रामसेतु पर पूजा अर्चना की। राम सेतु सदियों से भारतीय और श्रीलंका को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज है।

उन्होंने दोनों देशों के बीच सहस्राब्दी पुराने लिंक और ऐतिहासिक संरचनाओं की भूमिका को याद करते हुए भारत और श्रीलंका की मजबूत दोस्ती के और मजबूत होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page