ट्रेंडिगमनोरंजन

आलिया भट्ट ने शेयर की अपने प्यार रणबीर कपूर के लिए ये खास फोटो, लिखी- major missing

मुंबई – बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्यार रणबीर कपूर को बहुत मिस कर रही है। उनके याद में आलिया ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें रणबीर और आलिया का हाथ नजर आ रहा है। आलिया और रणबीर दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़ रखा है। तस्वीर में पता चला रहा है कि रणबीर जींस पहन रखा है। इसी फोटो कैप्शन में आलिया ने लिखा है कि major missing. यानि की वह रणबीर को बहुत मिस कर रही है।

गौरतलब हो कि रणबीर कपूर को कोरोना हुआ है और आलिया का टेस्ट नेगेटिव आया है। डॉक्टर्स की सलाह पर आलिया काम पर वापसी भी कर चुकी हैं। शिवरात्रि के मौके पर उन्हें मंदिर में देखा गया। आलिया के साथ उनके ‘ब्रह्मास्त्र’ डायरेक्टर और रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी थे। आलिया से सवाल किया गया कि उन्होंने क्या मांगा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, मांगा है पर बता नहीं सकती।

रणबीर की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद आलिया आइसोलेट हो गई थीं। इसके बाद उनका टेस्ट नेगेटिव आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैन्स को हेल्थ अपडेट दिया था। रणबीर की मां नीतू कपूर ने पोस्ट किया था कि उनकी देखरेख घर पर हो रही है। वह ठीक हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page