मनोरंजन

सिनेमाघरों में रूही का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

मुंबई – कोरोना के कारण पिछले कुछ समय से सिनेमाघर बंद पड़े थे। लेकिन, अब धीरे-धीरे चीज़े सामान्य हो रही है। इस बीच राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का ओपनिंग डे काफी अच्छा रहा है। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज हुई अब तक की फिल्मों में रूही ने सबसे ज्यादा कमाई की है। स्त्री का दूसरा भाग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, रूही ने पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। लॉकडाउन के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई की है। रिपोर्ट्स की माने तो यह कलेक्शन दिन प्रतिदिन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल कोविड से पहले के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की इससे तुलना की जाए तो यह नंबर काफी कम हैं। लेकिन, लॉकडाउन के बाद यह नंबर काफी अच्छा माना जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है। ऑडियन्स फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रही है। वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के केस का राजकुमार और जाह्नवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है। साथ ही अभी भी कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं। इसका भी काफी असर पड़ा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page