भारत

हाय गर्मी! दिल्ली में पारा पहुंचा 35 के पार, लोग हो रहे परेशान

नई दिल्ली – कड़कड़ाती ठंड के बाद अब मौसम ने करवट बदला है। लोगों को अब गर्मी परेशान करने लगा है। घर के बाहर बहुत ही तेज धुप है। मार्च महीना में ही इतनी गर्मी देख लोग परेशान है। 11 मार्च को राजधानी का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया, जो कि 9 सालों में सबसे ज्यादा था। कल दिल्ली का तापमान 35.2 डिग्री था।

शुक्रवार की सुबह उनके लिए राहत की खबर लेकर आई क्योंकि आज सुबह राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हुआ है। बरसात के कारण तापमान में गिरावट हुई है और अगले 24 घंटों के दौरान भी यहां बारिश की आशंका बनी हुई है। आईएमडी ने पहले ही सचेत कर रखा है कि इस बार गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा और पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जहां तक दिल्ली की बात है तो राजधानी का ताप इस बार ज्यादा ही रहने वाला है। दिल्ली में मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
गर्मी के बढ़ने की वजह ‘ग्लोबल वार्मिंग’ है लेकिन एक खबर के मुताबिक, केवल यही एक कारण नहीं है तापमान के बढ़ने का। दरअसल इसके पीछे ‘शहरीकरण’ का भी बहुत बड़ा हाथ है। इमारतों के निर्माण के चक्कर में पेड़ की कटाई इसकी बहुत बड़ी वजह है। यहां तक कि जमीनों का बदलता उपयोग भी तापमान वृद्दि का कारण है। पेड़ काटकर शहर बसाने के चक्कर में हरियाली क्षेत्र कम हो रहे हैं, जिसके कारण अब गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने लगी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page