भारत

Bengal Election : 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आठवले की आरपीआई, भाजपा को करेगी मदद

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है। यहां बीजेपी बनाम टीएमसी देखा जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने चुनाव लड़ने की बात कहकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 15-20 सीटों पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) चुनाव लड़ेगी।

रामदास आठवले बताया कि यह प्लान भाजपा की मदद के लिए बनाया गया है। आठवले ने बताया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में 10 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। अब लोग बदलाव चाहते हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 15-20 सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा की मदद करेगी। बता दें कि आरपीआई भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सहयोगी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page