खेल

IPL 2021 : माही मार रहा है… धोनी ने ट्रेनिंग सेशन मे लगाए बड़े-बड़े छक्के – VIDEO

चेन्नई – इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का शेड्ल जारी हो गया है। कई खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के साथ इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस साल 9 अप्रैल से आईपीएल शुरू हो रहा है। जबकि 30 मई को फाइनल खेला जाएगा। इस बीच खबर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है और खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे है। आईपीएल 2021 ऑक्शन से पहले कुछ दिग्गजों के रिटायर होने और कुछ को रिलीज करने के बाद येलो आर्मी टीम के संयोजन पर काम कर रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पिछले सीजन को भूलकर पूरे जोश से तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल आईपीएल इतिहास में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

14वें सीजन में टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग कैंप में शामिल होना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही धोनी भी नेट्स में अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी के लगाए बड़े छक्के दिखाए गए हैं। इसका कैप्शन था- माही ऑल द वे…थाला.. व्हिसलपोडू.. येलो लव |

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page